मध्य प्रदेश

Rewa news: विकास या विनाश, ठेकेदार की ‘जादुई’ छड़ी: 4 फीट सड़क गायब कोठी में ‘कागजी’ सड़क का खेल, ढलाई के साथ ही फटने लगी ज़मीन

Share With Others

Rewa news: रीवा जिले में खुला खेल फर्रुखाबादी: 12 फीट की सड़क को 8 फीट में समेटा, जनता के टैक्स के लाखों रुपये ‘भ्रष्टाचार’ की भेंट चढ़े कहते हैं सड़कें विकास की रेखा होती हैं, लेकिन रीवा के ग्राम पंचायत कोठी में यह रेखा भ्रष्टाचार की स्याही से खींची जा रही है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की देखरेख में बन रही सड़क ने अपनी पहली ही ‘सांस’ में दम तोड़ दिया है। हालत यह है कि सड़क की ढलाई अभी पूरी भी नहीं हुई और उसमें हाथ समा जाने वाली दरारें पड़ गई हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सड़क नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का कोई कच्चा चिट्ठा बिछाया गया हो।

ठेकेदार की ‘जादुई’ छड़ी: 4 फीट सड़क गायब: Rewa news

इस निर्माण कार्य में गजब की ‘इंजीनियरिंग’ देखने को मिली है। सरकारी रिकॉर्ड में जो सड़क 12 फीट चौड़ी दर्ज है, वह मौके पर महज 8 फीट की रह गई है। आखिर बीच के 4 फीट और उसके बजट को कौन निगल गया? स्थानीय निवासी दीपक साकेत ने विभाग की इस खुलेआम चोरी को उजागर किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमेंट और कंक्रीट के नाम पर सिर्फ रेत और घटिया सामग्री का लेप लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
See also  MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की डरावनी एंट्री, इन जिलों से राज्य में दी दस्तक, रीवा - भोपाल में बारिश का दौर शुरू

सीएम हेल्पलाइन भी बेअसर, सिस्टम सोया गहरी नींद Rewa news

हैरानी की बात यह है कि इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन तक में की जा चुकी है, लेकिन लगता है कि जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। शिकायत के बावजूद ठेकेदार बेखौफ होकर घटिया काम को अंजाम दे रहा है। ग्रामीणों ने तीखे लहजे में कहा कि “अगर काम यही रहा, तो पहली बारिश भी नसीब नहीं होगी और सड़क बह जाएगी।”

आक्रोशित ग्रामीणों ने दी चेतावनी यह जनता की गाढ़ी कमाई की लूट है। हम पंचायती पैसा इस तरह बर्बाद नहीं होने देंगे। अगर सड़क मानकों के अनुसार 12 फीट चौड़ी और मजबूत नहीं बनी, तो हम चक्काजाम और उग्र आंदोलन करेंगे।”

12 फीट की स्वीकृति के बाद 8 फीट पर सड़क कैसे बन गई? बाकी पैसा किसकी जेब में गया क्या विभागीय इंजीनियरों ने मौके पर जाकर मटेरियल की जांच की जाए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को ठंडे बस्ते में क्यों डाला गया? क्या ठेकेदार को बड़े अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *