Video viral: नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बड़ी कार्रवाई: 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज , रीवा के भी एकाउंट शामिल : सूत्र

Share With Others

Video viral: बिहार ​जमुई जिले में हाल ही में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना से संबंधित वीडियो में नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने 120 सोशल मीडिया अकाउंट धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

​Video viral: साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर थाने में कांड संख्या 45/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के 120 यूजर प्रोफाइल्स के खिलाफ की गई है, जिन्होंने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक कर नियमों का उल्लंघन किया। नाबालिग पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना और वीडियो वायरल करना एक संज्ञेय अपराध है। पुलिस इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

पुलिस अधिकारी, जमुई

​इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:
​पॉक्सो एक्ट (POCSO Act): धारा 23(4)
​जुवेनाइल जस्टिस एक्ट: धारा 74
​आईटी एक्ट (IT Act): संबंधित धाराएं

 

पुलिस की अपील: न करें वीडियो शेयर

​पुलिस प्रशासन ने आम जनता और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे नाबालिग पीड़ितों की निजता का सम्मान करें। ऐसे संवेदनशील वीडियो को किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर या फॉरवर्ड न करें। पुलिस ने विश्वास जताया है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment