वायरल

शादी में भी नहीं छोड़ा गुटखा: दुल्हन की हरकत देख हैरान रह गए लोग, वायरल हुआ वीडियो!

Share With Others

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं। कभी ये वीडियो इमोशनल कर जाते हैं, तो कभी हंसी से लोटपोट कर देते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग न सिर्फ हैरान हैं बल्कि जमकर मजे भी ले रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन शादी की रस्मों के बीच गुटखा खाते हुए नजर आ रही है।

शादी के दिन भी गुटखा नहीं छोड़ा!

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन चुपचाप गुटखे की पुड़िया निकालती है, उसे खोलती है, उसमें जर्दा मिलाती है और फिर आराम से गुटखा चबाने लगती है। मजेदार बात यह है कि ये सब करते हुए वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा भी रही है। उसकी ये हरकत शादी के माहौल में सबको चौंका देती है। वीडियो में दुल्हन का यह बिंदास अंदाज देखकर कई लोग हैरान हैं, तो कई लोगों को यह मस्ती भरा पल लग रहा है।

See also  Breaking news:दवाई की बिक्री अब केवल रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही होगी। चाहे अस्पताल हो या मेडिकल स्टोर......

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – “हे भगवान, मेरे दोस्त को भी ऐसी ही बीवी देना।” वहीं एक और ने चुटकी ली – “शादी तो होती रहेगी, गुटखा पहले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सेहत के लिए खतरनाक है गुटखा

हालांकि वीडियो भले ही मजेदार हो, लेकिन गुटखा सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। विशेषज्ञों के अनुसार, गुटखा से मुंह का कैंसर, दांतों की समस्याएं और पाचन से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह लत न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाती है बल्कि सामाजिक रूप से भी गलत संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *