MP News: मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले पर बड़ा अपडेट! अब इस तारीख तक जारी हो सकती है लिस्ट

Share With Others

मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का इंतजार किया जा रहा है। जिस पर एक बड़ा अपडेट आ गया है. जानकारी आ रही है कि तबादला टल गया है। मंगलवार की देर शाम सीएम मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के द्वारा आईएएस अधिकारियों के तबादले पर करीब 1 घंटे तक चर्चा हुई थी।

ऐसा माना जा रहा था कि एक या दो दिन में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए जा सकते हैं। लेकिन इसके बाद मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम हुए जिसमें वह व्यस्त रहे और इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

अब जानकारी आ रही है कि शनिवार को मुख्य सचिव दो दिन के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं। दूसरी तरफ सोमवार – मंगलवार को वाराणसी में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक आयोजित होगी। जिसमें कई राज्यों के सीएम ,मुख्य सचिव सहित कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित होंगे। ऐसे में आईएएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट 25 जून के बाद आने की संभावना है।

See also  Rewa news: आबारा कुत्ते का कहर लील ली मासूम की जिंदगी 23 दिन बाद मौत

इन रैंक के अधिकारियों का हो सकता है तबादला

करीबी सूत्रों के मुताबिक इस बार ट्रांसफर लिस्ट में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और कलेक्टर रैंक के अधिकारियों के नाम सम्मिलित होंगे। मंत्रालय के कई बड़े अधिकारियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। कुछ अधिकारियों में उनके अतिरिक्त प्रभार को भी हटाया जा सकता है, जबकि कुछ को नए विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

संभावित तबादला सूची में शामिल कलेक्टर

हिमांशु चंद्र – नीमच
अभय अरविन्द बेडेकर – अलीराजपुर
राघवेन्द्र सिंह – आगर मालवा
प्रियंक मिश्रा धार
अंकित अस्थाना – मुरैना
रविन्द्र कुमार चौधरी – शिवपुरी
प्रतिभा पाल – रीवा
संजीव श्रीवास्तव – भिंड
शीलेन्द्र सिंह – छिंदवाड़ा
सोनिया मीना – नर्मदापुरम

अपर मुख्य सचिव जिनके नाम चर्चा में हैं
संजय दुबे
राजेश राजौरा
मनु श्रीवास्तव
नीरज मंडलोई
संजय शुक्ला

See also  Rewa news: रीवा चोरहटा कांड की आग बुझी नही एक और कांड  खाकी का क्रूर चेहरा: नगर सैनिक ने युवक को बेरहमी से पीटा

प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारीः

संदीप यादव
रश्मी अरुण शमी
ई. रमेश
अनुपम राजन
विवेक पोरवाल
अमित राठौर
डीपी आहूजा
संजय गोयल

सचिव स्तर के अधिकारीः
सिबी चक्रवर्ती
अभिजीत अग्रवाल
संजीव सिंह
अभिषेक सिंह
एमआर रघुराज
अजय कटेसरिया
चंद्रमौली शुक्ला

Leave a Comment