PM किसान योजना में खुशखबरी! इस राज्य के किसानों को अब मिलेंगे 4000 रुपये

Share With Others

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त में अब 2000 नहीं, पूरे 4000 रुपये मिलने की संभावना है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जहां अब तक इस योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये मिलते थे, वहीं अब एक राज्य के किसानों को 4000 रुपये तक की सहायता मिल सकती है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार मध्यप्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले 2000 रुपये के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से भी अतिरिक्त 2000 रुपये दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर किसानों को 4000 रुपये की सीधी मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही सरकार द्वारा ऐलान किए जाने की संभावना है।

कब आएगी 20वीं किस्त

पहले यह अनुमान था कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त जून महीने में जारी होगी। अब खबर है कि यह राशि अगले सप्ताह तक किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। इसके अलावा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी जनसभा के दौरान 20वीं किस्त का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

जिन किसानों ने अभी तक योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी करना अनिवार्य है और यह आप अपने नजदीकी बैंक या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।

गलत दस्तावेज देने पर किस्त अटक सकती है।

ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज:

आधार कार्ड की फोटोकॉपी

पता प्रमाण (बिजली बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल आदि)

बैंक पासबुक की कॉपी

यदि आप चाहते हैं कि किस्त समय पर आपके खाते में आए, तो जल्द से जल्द इन जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर लें।

Leave a Comment