Sidhi news:म.प्र.-उ.प्र. सीमा पर मुखविर सूचना एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी; भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को मोटरसाइकिल से पीछा कर दबोचा
छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने के मामले में सीधी पुलिस ने ₹30,000 के इनामी फरार आरोपी संजय पटेल (30 वर्ष), निवासी कुइयाँ कला, थाना मनगवां, जिला रीवा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रकरण में यह तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
यह कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में सीधी एवं रीवा पुलिस के समन्वित प्रयासों से की गई।
मुखविर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी, भागते आरोपी को पीछा कर पकड़ा
फरार इनामी आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने भौतिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा के पास उसकी मौजूदगी का पता लगाया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्काल सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए मोटरसाइकिल से पीछा किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।
पूछताछ में घटना में भूमिका के संबंध में जानकारी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस दल पर हमले एवं बंदी को छुड़ाकर ले जाने की घटना में अपनी भूमिका के संबंध में जानकारी दी है। उसके कथनों का उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है।
पुलिस टीम की रही सराहनीय योगदान
– थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी
– उपनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा
– प्रधान आरक्षक प्रसन्न मिश्रा
– प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह
– आरक्षक
लक्ष्मीकांत पाण्डेय
– आरक्षक सचिन साहू
– आरक्षक विवेक द्विवेदी
– नायक शशिशेखर उपाध्याय
– साइबर सेल से कृष्ण मुरारी दुबे
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सीधी-रीवा पुलिस के समन्वित प्रयासों से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
थाना रामपुर नैकिन, अपराध क्रमांक 1000/2026, भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा *25/27 के तहत पंजीबद्ध।

