Sidhi news:सीधी जिले के विकासखंड मझौली अंतर्गत संचालित आदिवासी कन्या आश्रम मड़वास का मंडल संयोजक सजन सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल संयोजक सजन सिंह ने छात्राओं के बीच लड्डू का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, भोजन, रहन-सहन एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने आश्रम में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मंडल संयोजक का यह आत्मीय प्रयास छात्राओं के चेहरे पर खुशी लाने के साथ-साथ उनके उत्साहवर्धन का माध्यम बना।

