Sidhi news:सीधी जिले के विकासखंड मझौली अंतर्गत आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास मड़वास का आज मंडल संयोजक सजन सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा छात्रावास में रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं एवं खानपान की जानकारी प्राप्त की।
वहीं निरीक्षण के दौरान मंडल संयोजक ने बच्चों के भोजन की गुणवत्ता, रहने-सहने की व्यवस्था एवं अध्ययन कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या और छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मंडल संयोजक सजन सिंह ने सभी बच्चों को लड्डू वितरित किए। लड्डू पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
मंडल संयोजक का यह निरीक्षण छात्रावास की व्यवस्थाओं को परखने के साथ-साथ बच्चों के प्रति आत्मीयता, संवेदनशीलता और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच को भी दर्शाता है।

