Sidhi news:इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण

Share With Others

Sidhi news:इंदिरा गांधी का साहसिक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी:- ज्ञान

कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने श्रीमती इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व दृढ़ इच्छाशक्ति राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा जनकल्याणकारी कार्यों का स्मरण किया

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ भारत को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ निर्णय लेने का साहस दिखाया और देश की एकता अखंडता एवं प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित किया उनके विचार और आदर्श कांग्रेसजनों को जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता और प्रगति के लिए श्रीमती इंदिरा गांधी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में विनोद मिश्रा, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, मोहम्मद हाफिज, रजनीश श्रीवास्तव, अखण्ड प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, दया वर्मा, शशिकला द्विवेदी, शीला साकेत,सानेंद्र सिंह, विवेक सिंह, भीम सिंह, यमुना वर्मा, रत्नीश सोनी, कृतिमा सिंह, धीरेन्द्र सिंह, डॉ. शिशिर मिश्रा, गौरी साकेत, सुशीला साकेत, जान आलम, हारुन मंसूरी, नागेश्वर साकेत, दिनेश विश्वकर्मा, ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment