Sidhi news:शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास मड़वास में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती

Share With Others

Sidhi news:मड़वास. जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी एवं जनजातीय समाज के गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास मड़वास में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पूरा जिला जनजातीय गौरव के रंग में सराबोर नजर आया। जिलेभर में भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

छात्रावास में भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक चेतना और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध किए गए ऐतिहासिक आंदोलन को याद किया।

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, अपने अधिकारों की रक्षा करने और अपनी संस्कृति, परंपरा एवं पहचान को सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है। उनका संघर्ष केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश के लिए स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता की अमूल्य मिसाल है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment