Rewa news: त्योंथर में उफनाते नाले के तेज बहाव में बहा युवक, दूसरे दिन मिला शव

Share With Others

Rewa news: रीवा। जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव नाले में पानी के तेज बहाव में बहने से एक 36 वर्षीय युवक की अकाल मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घटना के दूसरे दिन उफनाते नाले से युवक का शव बरामद किया।
सिलेंडर पहुंचाकर लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान सुहागी थाना क्षेत्र के ग्राम पनियार निवासी सतीश यादव के रूप में हुई है।
सतीश यादव दुआरी गैस सिलेंडर पहुंचाने गए थे। लौटते समय बारिश के कारण बड़ागांव नाला उफान पर था। सतीश यादव को लगा कि वे नाला पार कर लेंगे, लेकिन जैसे ही उन्होंने कदम बढ़ाया, पानी के तेज बहाव में खुद को संभाल नहीं पाए और बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात में तेज बारिश, उफनाते नाले और अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं थी जिसकी बजह से आज सुबह फिर से अभियान चलाकर सतीश यादव का शव बरामद किया गया
पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने तटीय व ग्रामीण इलाकों के लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनाते नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Leave a Comment