Rewa news; सिलपरा नहर में नहाने गए सेना के जवान के बहने की आशंका, SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Share With Others

Rewa news; अचानक आए पानी के तेज बहाव में लापता हुआ भाई; नहर का पानी बंद कराने के लिए प्रशासन ने किया पत्राचार रीवा। थाना बिछिया के अंतर्गत आने वाली सिलपरा नहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ सेना में कार्यरत एक जवान के पानी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, होमगार्ड और SDRF की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। लापता जवान की तलाश में लगातार रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Rewa news; भाई के साथ गया था नहाने

हेडक्वार्टर DSP उदित मिश्रा ने बताया कि सूचनाकर्ता विभव द्विवेदी ने बिछिया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे और उनके भाई सिलपरा नहर पर नहाने के लिए गए हुए थे। दोनों भाई जब नहर के किनारे बैठे थे, तभी अचानक पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। बहाव इतना तीव्र था कि उनका भाई उसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। बताया जा रहा है कि लापता युवक भारतीय सेना (Indian Army) में पदस्थ है और छुट्टियों पर घर आया हुआ था।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

 

जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, तत्काल SDRF, होमगार्ड और पुलिस बल को सर्चिंग के लिए तैनात कर दिया गया है। नहर में पानी का वेग कम करने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार कर पानी बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।”*

नहर का पानी रोकने के प्रयास तेज

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए जल संसाधन विभाग से संपर्क कर नहर के पानी को रोकने या कम करने की कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापता जवान को ढूंढ निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जैसे ही कोई सुराग मिलता है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment