Hero bike: देश की पहली 100% इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिल होगी लॉन्च, पेट्रोल के खर्च से मिलेगी मुक्ति

Share With Others

Hero bike; भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प राजधानी नई दिल्ली में भारत की पहली 100 प्रतिशत इथेनॉल (ई100) से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। इस बड़े और ऐतिहासिक लॉन्चिंग कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सरकार के इस भारी समर्थन से साफ है कि यह तकनीक भारतीय ऑटो बाजार की दिशा बदलने का माद्दा रखती है।

बढ़ते पेट्रोल दामों से परेशान आम जनता के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है। वर्तमान में भारत की सड़कों पर दौड़ने वाले अधिकांश वाहन ई20 ईंधन (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण) के अनुकूल हैं। इसके विपरीत, हीरो मोटोकॉर्प की यह नई मोटरसाइकिल सीधे तौर पर शत-प्रतिशत शुद्ध इथेनॉल का इस्तेमाल करेगी। इथेनॉल की कीमत पेट्रोल की तुलना में काफी कम होने के कारण इस बाइक को चलाने का दैनिक खर्च लगभग आधा हो जाने की उम्मीद है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Hero bike; स्प्लेंडर या एचएफ डीलक्स प्लेटफॉर्म पर आ सकती है नई बाइक

हालांकि कंपनी ने अभी तक इस नई मोटरसाइकिल के नाम और तकनीकी विशिष्टताओं का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटोमोबाइल उद्योग की रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक देश की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय स्प्लेंडर या एचएफ डीलक्स के प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। यदि हीरो मोटोकॉर्प अपनी इस नई ई100 तकनीक को कम्यूटर सेगमेंट यानी आम बजट वाली बाइक्स में पेश करता है, तो इसका सीधा और सबसे बड़ा फायदा देश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों और ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

Hero bike; क्रूड ऑयल के आयात पर लगेगी लगाम, प्रदूषण से मिलेगी राहत

केंद्र सरकार लगातार ऑटोमोबाइल कंपनियों को फ्लेक्स-फ्यूल आधारित वाहन बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विदेशों से महंगे कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के आयात को कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाना है। इसके साथ ही इथेनॉल एक बेहद स्वच्छ ईंधन माना जाता है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी और पर्यावरण को बढ़ते प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।

 

Heeo bike; प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर एकतरफा बढ़त बनाने की तैयारी

फ्लेक्स-फ्यूल के मामले में वर्तमान बाजार पर नजर डालें तो सुजुकी मोटरसाइकिल्स इंडिया अपनी सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 बेचती है, लेकिन वह केवल ई85 ईंधन यानी 85 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण को ही सपोर्ट करती है। वहीं, होंडा ने कुछ समय पहले अपनी सीबी300एफ का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल प्रदर्शित किया था, जिसे बाद में बाजार से हटा लिया गया। ऐसे में शुद्ध ई100 बाइक लाकर हीरो मोटोकॉर्प इस पूरे ग्रीन-फ्यूल सेगमेंट में अपनी एकतरफा बढ़त बनाने की मजबूत तैयारी में है।

Leave a Comment