Rewa news: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दाढ़ी गांव में शराब ठेकेदारों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। चोरहटा पुलिस द्वारा की गई हालिया कार्रवाई को चुनौती देते हुए जय महाकाल शराब ठेकेदार के गुर्गों ने बेखौफ होकर दोबारा अवैध शराब की दुकान संचालित करना शुरू कर दिया है। रात के अंधेरे में खिड़की से शराब बेचने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rewa news: पुलिस की कार्रवाई को बताया ‘अंगूठा’
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ ही दिनों पूर्व चोरहटा थाना पुलिस ने ग्राम दाढ़ी में दबिश देकर 42 लीटर शराब जब्त कर 34/1 आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान मौके से लगभग 42 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी और पुलिस ने कड़ी हिदायत दी थी कि क्षेत्र में दोबारा किसी भी सूरत में अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
लेकिन, पुलिस का यह सख्त निर्देश महज कागजी साबित हुआ। पुलिस के जाते ही जय महाकाल शराब ठेकेदार के हौसले इतने बुलंद दिखे कि उसी जगह पर फिर से धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जाने लगी।
Rewa news: जय महाकाल ग्रुप’ और सुनील सिंह का नाम आया सामने
स्थानीय सूत्रों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारियों के मुताबिक, यह अवैध शराब की दुकान ‘जय महाकाल ग्रुप’ के सुनील सिंह की बताई जा रही है। जिसकी पूर्व की कार्रवाई के दौरान उनका खुद कर्मचारी जय महाकाल ग्रुप सुनील सिंह का नाम ले रहा था आरोप है कि शराब ठेकेदार अपने गुर्गों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध पैकारी चलवा रहा है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह रात के अंधेरे में एक लोहे की खिड़की के पीछे से व्यक्ति बेझिझक ग्राहकों को बियर और शराब की बोतलें ऊंचे दामों 130 पर बेच रहा है और पैसे ले रहा है। यह स्टिंग रूपी वीडियो अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
