Mauganj: कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने नईगढ़ी स्थित अष्टभुजा माता मंदिर विसर्जन घाट तथा नईया नाला डैम हनुमान स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम के माध्यम से गतिविधियों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहें, ताकि मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कलेक्टर ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को आवश्यक उपकरणों सहित नावों की व्यवस्था रखने तथा कुशल गोताखोरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हनुमना श्री राजेश मेहता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
