Rewa news; वन्य प्राणियों को गर्मी से बचाव के लिये की गई व्यवस्थायें

Share With Others

रीवा . महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर में वर्तमान समय में 31 प्रजातियों के 220 वन्यप्राणी हैं। वन्यप्राणियों को गर्मी से बचाव के लिए जू में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार मांसाहारी वन्यप्राणियों के बाड़ो में रेनगन एवं शाकाहारी वन्यप्राणियों के बाड़ो स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है।

वन्यप्राणियों के बाड़ो में अस्थाई झोपड़ी (घोपा) बनाया गया है जिससे वन्यजीवों को ठण्डक एवं छाया उपलब्ध हो सके। वन्यप्राणियों के बाड़ो में बने क्राल एवं सॉसर में ग्रीन नेट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई है तथा वॉक इन एवियरी एवं रेप्टाइल हाउस में फागर सिस्टम लगाया गया है जिससे वन्यजीवों को शीतलता उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त शाकाहारी वन्यजीवों को हरी सब्जियां एवं फल प्रदाय किया जा रहा है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa news:रीवा में खाद की किल्लत किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठी वीडियो वायरल

Leave a Comment