Rewa news: रीवा हुजूर एसडीएम कार्यालय के अंदर शराब खोरी वीडियो वायरल रात्रि 10 बजे रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार पर हमला,

Share With Others

Rewa news: सरकारी दफ्तरों की शुचिता और सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। रीवा के हुजूर तहशील एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार की देर रात 10 शराब पार्टी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जब एक स्थानीय पत्रकार ने इस अनैतिक कार्य को कैमरे में कैद करने की कोशिश की, तो नशे में धुत कर्मचारियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

सूचना पर पहुंचे थे पत्रकार

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार सूरज सोंधिया को गुप्त सूचना मिली थी कि हुजूर एसडीएम कार्यालय के कमरा नंबर 10 में रात लगभग 9:30 बाबू और कुछ लोग शराब पी रहे हैं।

रात करीब 9:30 बजे जब सूरज अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। मेज पर शराब की बोतलें और डिस्पोजल गिलास में शराब और चखना सजा हुआ था और सरकारी कुर्सियों पर बैठकर जाम छलकाए जा रहे थे।

कैमरा देखते ही भड़के कर्मचारी, की मारपीट

जैसे ही पत्रकार ने वीडियो बनाना शुरू किया, शराब पी रहे कर्मचारियों ने आपा खो दिया। साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने पत्रकार का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उनके साथ गाली-गलौज व हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित सूरज सोंधिया ने बताया कि
उन्होंने मेरा फोन पटक दिया और मेरे चेहरे व सीने पर वार किए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग जुटे, तो कर्मचारी अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गए।”

 

Screenshot 20260314 001558

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के वक्त कार्यालय परिसर में मौजूद चौकीदार और सुरक्षाकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी इस बात से अनजान होने का नाटक कर रहे थे, जबकि कमरे के अंदर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। बाद में दवाब बढ़ने पर उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ लोग अंदर मौजूद थे।

शराब खोरी की खबर कवर रहे पत्रकार ने फोन लगाया तो सडीएम ने दिया जांच का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने पत्रकार को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment