Rewa news: जनता की आवाज़ से बनेगा विकास का खाका, सुझाव पेटी से निकले शहर सुधार के मंत्र

Share With Others

Rewa news: रीवा। नगर निगम रीवा के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस बार जनता की सीधी भागीदारी दिखेगी। महापौर श्री अजय मिश्रा ‘बाबा’ की अनूठी पहल के तहत शहरवासियों से मांगे गए सुझावों का संकलन शुक्रवार को किया गया। महापौर और अधिकारियों की मौजूदगी में सुझाव पेटियाँ खोली गईं, जिनमें शहर के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी राय दी है।

Rewa news: सुझाव पेटी में मिला ‘विकास का विजन’

गौरतलब है कि नगर निगम ने 10 फरवरी 2026 से महापौर और निगमायुक्त कार्यालय के बाहर विशेष सुझाव पेटियाँ स्थापित की थीं।  जब इन पेटियों को खोला गया, तो उनमें व्यापारियों, बुद्धिजीवियों, महिलाओं और आम नागरिकों के सैंकड़ों पत्र मिले।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

लोगो ने सुझाव पेटी में डाले ये…

स्थानीय बुनियादी ढांचे का विकास।
साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था।
शहर के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं में विस्तार।
व्यापारिक क्षेत्रों की समस्याओं का निराकरण।

महापौर की मंशा: व्यावहारिक सुझावों को बजट में मिले जगह
सुझाव संकलन के दौरान महापौर  अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने स्पष्ट किया कि निगम का लक्ष्य केवल कागजी बजट बनाना नहीं, बल्कि ऐसा बजट पेश करना है जो धरातल पर जनता की उम्मीदों को पूरा करे।

वही अजय मिश्रा बाबा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी सुझावों का गंभीरता से अध्ययन किया जाए। जो भी सुझाव शहर के हित में व्यावहारिक और उपयोगी हैं, उन्हें आगामी बजट प्रस्तावों में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।”

प्रमुख जनों की रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान एमआईसी सदस्य श्री रवि तिवारी, श्री धनेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्री प्रकाश द्विवेदी, सहायक आयुक्त श्री रामनरेश तिवारी सहित लेखाधिकारी और सहायक यंत्री स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सराहना की।

महापौर ने शहरवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी ही रीवा को एक आदर्श शहर बनाने की दिशा में सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Comment