Rewa news:ड्राई आइस के साथ भारी मात्रा स्प्राइकल पुलिस और प्रशाशन ने पकड़ा जारी है कार्यवाई

0
20260425_164957
Share With Others

Rewa news: रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र के उर्रहट रविन्द्र नगर वार्ड 16 के रिहाइशी इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब बम स्कावयर्ड टीम के साथ फायर दमकल और पुलिस प्रसाशन मौके पर पहुचा

रीवा। शहर के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16, उर्रहट रविंद्र नगर इन दिनों किसी टाइम बम पर बैठी नजर आ रही है। यहाँ पिछले 3 – 4 वर्षों से पुष्पराज कुशवाहा नामक व्यक्ति द्वारा ‘ड्राई आइस’ नाइट्रोजन गैस का अवैध स्प्राइकल भंडारण कर कारोबार किया जा रहा है। घनी आबादी के बीच संचालित इस जोखिम भरे काम ने स्थानीय निवासियों की जान जोखिम में डाल दी है, लेकिन अब पिछले 3 वर्षो से प्रशासनिक अमला किसी बड़ी अनहोनी के इंतज़ार में हाथ पर हाथ धरे बैठा था । हालांकि की इस मामले की सूचना पाकर अमहिया पुलिस आज शनिवार की सुबह पहुच थी मगर संचालक उस समय पुलिस के वाहन को देख मौके से भाग निकला था जहां अमहिया पुलिस ने फायर NOC और अन्य डाक्यूमेंट के साथ संचालक को थाने बुलाया था जब संचालक पुष्पराज पटेल थाने नही आया तो तहशीलदार , बम्ब स्कावयर्ड , फायर ब्रिगेड अमहिया पुलिस के साथ पूरा अमला उर्रहट की गलियो में जा पहुचा जहां तहसीलदार राजीव शुक्ला के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि इस पूरे मामले की हमें सूचना मिली थी जहां मौके पर आकर कार्रवाई की गई है और संचालक से सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए हैं दस्तावेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी हालांकि यह भारी मात्रा में स्प्राइकल घनी बस्ती में रखना गैरकानूनी माना जाता है जिस पर कार्रवाई की जा रही है

 

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

20260425 165313

 

ठंडा धुआं नहीं, यह है ‘साइलेंट किलर’

जानकारों के मुताबिक, ड्राई आइस ठोस कार्बन डाइऑक्साइड का तापमान -78.5 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इसे छूते ही त्वचा बुरी तरह झुलस जाती है। वहीं, नाइट्रोजन गैस के संपर्क में आने से शरीर के अंग पत्थर की तरह जम सकते हैं। बिगत वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के राजगढ़ में हुई एक मासूम की मौत इसका ताजा उदाहरण है, जहाँ धुएं वाले बर्तन में गिरने से बच्ची का शरीर 80% तक जल गया था। उर्रहट जैसे रिहायशी इलाके में जहां दो दो स्कूल संचालित है हजारों बच्चों की जिंदगी दाव पर लगी हुई है, स्प्राइकल जो पटाखे जैसे ब्लास्ट होता इस गैस का रिसाव ऑक्सीजन को खत्म कर सकता है, जिससे सोते हुए लोग मौत की नींद सो सकते हैं।

 

Mauganj news: कलेक्टर ने आदिसरई में महादेवन मंदिर स्थल का किया निरीक्षण

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संचालक पुष्पराज कुशवाहा न केवल नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि विरोध करने पर विवाद और धमकी देता है। मोहल्ले वालों के अनुसार, वह खुलेआम लोगो से कहता है कि मैं 5 साल पहले अपराध करता था अब इस धंधे में आ गया हूँ अपनी पुरानी आपराधिक छवि का डर दिखाकर लोगों को चुप कराने की कोशिश करता है।

रिहायशी इलाके की संकरी गलियों में भारी वाहनों की आवाजाही से न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि हादसों का डर भी बना रहता है।

नियमों की सरेआम धज्जियां

किसी भी गैस या केमिकल के भंडारण के लिए वाणिज्यिक लाइसेंस, प्रदूषण विभाग की अनुमति और सबसे महत्वपूर्ण फायर एनओसी (NOC) अनिवार्य है रीवा के साथ-साथ बाहरी जिलों में भी इसकी सप्लाई का जाल फैला हुआ है, जिससे स्पष्ट है कि यह एक संगठित गोरखधंधा है।

 

घनी आबादी वाले वार्ड 16 में खतरनाक गैस स्प्राइकल के भंडारण की अनुमति किसने दी क्या जिला प्रशासन को इस अवैध कारोबार की जानकारी नहीं है?क्या रीवा प्रशासन किसी मासूम की जान जाने के बाद ही जागेगा

स्थानीय निवासियों ने मीडिया के माध्यम से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस अवैध भंडारण को तत्काल हटाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि राजगढ़ जैसी त्रासदी की पुनरावृत्ति रीवा में न हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed