Rewa news; अपराधियों को खुला चैलेंज और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा देने के लिए रीवा पुलिस कप्तान गुरकरन सिंह खुद आधी रात को सड़कों पर उतर आए। जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसपी भारी पुलिस बल के साथ शहर के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे थे। एसपी के अचानक इस तरह कमान संभालने से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सुस्त पड़े जवान अलर्ट मोड पर आ गए, वहीं आम नागरिकों में खाकी के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
पैदल मार्च से दिया कड़ा संदेश
एसपी गुरकरन सिंह ने टीम के साथ कॉलेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा और सिरमौर चौराहा जैसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। उन्होंने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि रीवा की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अपराधियों के लिए रीवा में कोई जगह नहीं है। हुड़दंगबाज़ी और संदिग्ध गतिविधियों पर सीधे एक्शन होगा।
एसपी गुरकरन सिंह का सख्त लहजा
इस ‘नाइट ऑपरेशन’ में एडिशनल एसपी आरती सिंह, सीएसपी रीतु उपाध्याय, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह और अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल सहित भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस कड़क मार्च ने साफ कर दिया है कि रीवा पुलिस अब ‘नो टॉलरेंस’ मोड पर है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
जिले में कानून व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। देर रात एसपी ने स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का रियल्टी चेक किया। इस औचक निरीक्षण से पूरे पुलिस अमले में हड़कंप मच गया और गश्त व्यवस्था तत्काल प्रभाव से चौकस कर दी गई।
रात के सन्नाटे में पुलिस की धमक
कॉलेज चौराहा, सिरमौर चौराहा और शिल्पी प्लाजा जैसे प्रमुख व्यावसायिक एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
अधिकारियों को ऑन-स्पॉट निर्देश:एसपी ने थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए।
इस दौरान एडिशनल एसपी आरती सिंह, सीएसपी रीतु उपाध्याय , सीएसपी राजीव पाठक समेत चोरहटा, सिविल लाइन और अमहिया थाने के प्रभारी अपनी टीमों के साथ मुस्तैद रहे।इस पैदल मार्च के जरिए रीवा पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि शहर की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कानून का डंडा सख्ती से चलेगा।
