Rewa news; रीवा: पुलिसकर्मी का दोस्त ही निकला हत्यारा कनपटी पर मारी थी गोली, अब पुलिस हिरासत में उगले गा का कई राज

Share With Others

Rewa news; रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़रिया में हुई सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 18 मई को हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी राकेश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस गोलीकांड में एक आरक्षक को गोली लगी थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मामले का खुलासा करते हुए समान थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी राकेश तिवारी और  आरक्षक राकेश पटेल दोनों आपस में काफी अच्छे दोस्त थे।
मृतक आरक्षक राकेश पटेल मूल रूप से मैहर जिले के एक थाने में पदस्थ थे, जबकि उनका परिवार रीवा में रहता था।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa news: रीवा के संजय गांधी अस्प्ताल में शराब खोरी के बाद मचा बबाल

अपनी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण वह छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे, इसी दौरान यह वारदात हो गई।
समान थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों दोस्तों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके कारण गोली चलाने तक की नौबत आ गई। मामले की विस्तृत और विधिवत विवेचना जारी है।

Leave a Comment