Rewa news; उड़ीसा पुलिस की एन वक्त पर रीवा में एंट्री , रीवा व मऊगंज पुलिस के अरमानों पर फेरा पानी 50000 का इनामी गैंगरेप व गांजा तस्कर चढ़ा हत्थे आरोपी आदित्य मिश्रा की लोकेशन खागलते रीवा की चौखट पर पहुंची थी उड़ीसा पुलिस उड़ीसा पुलिस के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ ने उतारी रीवा पुलिस के खाकी का गुरूर: 50 हजार का इनामी गैंगरेप व गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा रीवा से गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के दावों की खुली पोल, नई गढ़ी थाने में है बल की कमी 15 अगस्त के बाद टीम गठित कर किया जाएगा रवाना थाना प्रभारी गोविंद तिवारी
मध्य प्रदेश के रीवा विंध्य अंचल में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ का गुब्बारा फूट चुका है। बड़े-बड़े दावे और कागजी मुस्तैदी का ढोल पीटने वाली रीवा और मऊगंज पुलिस के अरमानों पर उड़ीसा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पानी फेर दिया है। जिस 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात गांजा तस्कर और गैंगरेप के आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा पुलिस महीनों से फरार बताकर ढूंढने का नाटक कर रही थी, उसे उड़ीसा पुलिस ने रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के जोरी रिंग रोड (गड्डी मार्ग) से ऐन वक्त पर दबोच लिया।
इस घटनाक्रम ने न केवल रीवा-मऊगंज पुलिस की मुस्तैदी और खुफिया तंत्र के जनाजे को उजागर किया है, बल्कि खाकी पर उठ रहे सौदेबाजी के संगीन सवालों को और पुख्ता कर दिया है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Rewa news; पुलिस की नाक के नीचे से तस्कर का अंत: जानिए क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से मऊगंज जिले के हनुमना का निवासी आदित्य मिश्रा विंध्य क्षेत्र में गांजा तस्करी और संगीन अपराधों का सबसे बड़ा पर्याय माना जाता है। बीते दिनों उड़ीसा में 15 क्विंटल गांजे की एक विशाल खेप पकड़ी गई थी, जिसके तार सीधे आदित्य मिश्रा से जुड़े पाए गए थे।
उड़ीसा पुलिस की क्राइम ब्रांच जब लोकेशन को ट्रैक करते हुए रीवा की चौखट पर पहुंची, तो आदित्य मिश्रा बिछिया थाना क्षेत्र में आराम से अपनी पनाहगाह बनाकर रह रहा था। स्थानीय पुलिस बेखबर सोती रही और उड़ीसा क्राइम ब्रांच ने एक गुप्त ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तरह बिछिया के जोरी रिंग रोड स्थित एक मकान में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उड़ीसा पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले भी गई—और रीवा पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गई।
Rewa news; तीन थानों की फरारी और 50,000 का इनाम
शातिर गैंगरेप व गांजा तस्कर का आरोपी आदित्य मिश्रा पर रीवा और मऊगंज के कई थानों में दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। उस पर कुल 50,000 रुपये का इनाम घोषित था:
नईगढ़ी थाना: 30,000 का इनाम गैंगरेप, गांजा तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
मनगवां थाना: 10,000 का इनाम गांजा तस्करी
समान थाना: 10,000 का इनाम गांजा तस्करी
Rewa news; अभय दान’ या ‘डील’? उठते कड़वे सवाल
रीवा की जनता और राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल तेजी से गूंज रहा है कि जब 50 हजार का इनामी और गैंगरेप का आरोपी शहर की मुख्य रिंग रोड पर पुलिस की छाती पर ‘कोदों दर’ रहा था, तो स्थानीय पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि स्थानीय थानों में गिरफ्तारी न करने की अच्छी-खासी ‘डील’ हुई थी और आरोपी को खाकी का ही ‘अभय दान’ प्राप्त था।
क्या अब रीवा पुलिस (समान, मनगवां, नईगढ़ी) उड़ीसा जाकर आरोपी को अपनी हिरासत में लेने की हिम्मत जुटाएगी या फिर पुलिस आरोपी की जमानत होने और उसके दोबारा फरार होने का इंतजार कर रही है?
आखिर रीवा और मऊगंज पुलिस पर किसका दबाव या किस ‘कमाई’ का मोह है कि इतने बड़े अपराधी पर इतनी मेहरबानी दिखाई जा रही थी?
‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ बना महज कागजी शेर, बौखलाहट में खानापूर्ति
आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ की हकीकत इस एक घटना से तार-तार हो गई है। सैकड़ों किलोमीटर दूर से आकर दूसरे राज्य की पुलिस जिस अपराधी को आसानी से दबोच लेती है, उसे 3 थानो थाना प्रभारी, मुखबिर तंत्र और स्थानीय इंटेलिजेंस महीनों तक खोज नहीं पाते—यह नाकामी नहीं तो और क्या है
उड़ीसा पुलिस के जाने के बाद अपनी बौखलाहट और थू-थू से बचने के लिए रीवा और मऊगंज पुलिस अब छोटे-मोटे फुटकर नशेड़ियों व दुकानदारों को पकड़कर “खानापूर्ति” करने में जुटी है, ताकि आला अधिकारियों को कागजी आंकड़े दिखाए जा सकें।
Rewa news; खाकी की साख दांव पर
रीवा की जनता का पुलिसिया व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है। अगर रीवा पुलिस में जरा भी नैतिक जिम्मेदारी बची है, तो उसे उड़ीसा से आरोपी की रिमांड मांगकर अपने संगीन मामलों विशेषकर गैंगरेप में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, वरना ‘ऑपरेशन प्रहार’ जैसे अभियानों को जनता महज एक दिखावा मानती रहेगी।
Rewa news; नई गढ़ी थाना प्रभारी ने बताई बल की कमी
जब इस पूरे मामले की जानकारी नई गढ़ी थाना प्रभारी से ली गई तो थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त की बजह से बल की कमी है पुलिस बल परेड में है 15 अगस्त के बाद टीम गठित कर उड़ीसा के लिए रवाना किया जाएगा और आरोपी को रिमांड में लेने का प्रयास किया जाएगा ।
एसपी ने कहा आरोपी छूट कर नही जाएगा रिमांड में लेने की तैयारी चल रही
इस मामले में जब रीवा एसपी गुरुकरण सिंह से जानकारी मागी गई उन्होंने बताया कि आरोपी आदित्य मिश्रा को उड़ीसा पुलिस एनडीपीएस के मामले में रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र से बीते माह भर पहले गिरफ्तार कर उड़ीसा ले गई है आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है उड़ीसा पुलिस कागजी कार्यवाई कर ले जैसे ही आरोपी की जमानत होती है तो उसे हम अपने रिमांड में ले लेंगे कागजी करवाई की प्रक्रिया अभी चल रही है ।
गुरु करण सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
