Mp news: सिंगरौली बैंक डकैती का 24 घंटे में खुलासा, बिहार से पकड़ा गया मास्टरमाइंड

0
20260418_133846
Share With Others

Mp news:सिंगरौली जिले के बैढ़न कस्बे में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई बड़ी डकैती की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस की सक्रियता के चलते वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 14 लाख रुपये नकद और करीब 70 लाख रुपये के सोने के जेवरात भी जब्त किए हैं।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

घटना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और एसपी मनीष खत्री की मॉनिटरिंग में गठित टीमों ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों का रूट ट्रेस किया। पुलिस की तकरीबन 10 टीमों ने बिहार में डेरा डाल रखा है, जहां से मुख्य साजिशकर्ता को दबोचा गया।

See also  Crime news: मैहर में सनसनी: युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, औद्योगिक क्षेत्र में मिला शव

फरार आरोपियों के लिए घेराबंदी तेज

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस डकैती कांड में कुल पांच लोग शामिल थे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष चार आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक पूरी टीम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और शेष माल भी बरामद कर लिया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना

वारदात के 24 घंटे के भीतर मिली इस बड़ी कामयाबी पर मध्य प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस टीम की सराहना की है। इतनी बड़ी मात्रा में सोना और नकदी बरामद करना पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed