Rewa news; सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो हेतु ज्ञानस्थली टीम राजस्थान रवाना

Share With Others

Rewa news; रीवा। सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 जुलाई से 29 जुलाई तक विद्यास्थली पब्लिक स्कूल, दौसा (राजस्थान) में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ज्ञानस्थली विद्यालय की ताइक्वांडो टीम राजस्थान के लिए रवाना हुई।

20260724 222837

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

विद्यालय के डायरेक्टर प्रणव सिंह ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

विद्यालय की प्राचार्य सलोनी बत्रा एवं उप-प्राचार्य कल्पना सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए सफलता की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के लिए टीम के कोच पवन किशोर मांझी एवं मैनेजर प्रीति सिंह को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय के व्यायाम निर्देशक राजकुमार साहू सहित समस्त शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Leave a Comment