Rewa news; पुरानी टीवी की मरम्मत के विवाद में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट, शिकायत दर्ज

Share With Others

Rewa news::;रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र के अमहिया तिराहे पर स्थित ‘लकी इलेक्ट्रॉनिक्स’ दुकान में अचानक हुए विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार अरविंद विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि एक ग्राहक ने पैसे के लेन-देन और टीवी वापस लेने को लेकर दुकान में हंगामा किया, गाली-गलौज की और दुकान में रखी टीवी तथा काउंटर को तोड़ दिया।

Rewa news:; लॉकडाउन के समय से अटका था विवाद

लकी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार अरविंद विश्वकर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुये आरोप लगाए की , उक्त ग्राहक ने कोरोना/लॉकडाउन के समय अपनी टीवी रिपेयर कराने के लिए दी थी। टीवी ठीक न हो पाने पर दुकानदार ने उसके पैसे वापस कर टीवी ले जाने को कहा था, लेकिन ग्राहक लगभग 5 साल बाद वापस आया। और आज दिनांक 26 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 11:30 बजे जब वह ग्राहक अपनी टीवी मांगने आया और टीवी ढूँढने में थोड़ा समय लगा, तो वह आपा खो बैठा।
दुकानदार का आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकान का काउंटर और वहां रखी 2-3 टीवी तोड़ दीं, जिससे करीब 1.5 लाख का नुकसान हुआ है। जाते-जाते आरोपी ने धमकी भी दी कि वह अन्य लड़कों को भेजकर सबक सिखाएगा।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news; पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच शुरू

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार अरविंद विश्वकर्मा ने अमहिया थाने पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अमहिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताये की आज 26 जुलाई को फरियादी अरविंद विश्वकर्मा लकी इलेक्ट्रॉनिक्स, अमहिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि पुराने टीवी रिपेयरिंग के विवाद को लेकर अज्ञात वाहन से आए ग्राहक के साथ कहासुनी हुई थी। दुकानदार द्वारा लगाए गए तोड़फोड़ व 1.5 लाख के नुकसान की तस्दीक की जा रही है। प्राप्त आवेदन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment