Rewa news; अपार आईडी में 31 जुलाई तक विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं – सीईओ

Share With Others

Rewa news; रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी, सभी प्राचार्य तथा बीईओ अपार आईडी में 31 जुलाई तक सभी विद्यार्थियों का पंजीयन करा दें।

समय सीमा का पालन न होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण कर दिया गया है। पुस्तकों के वितरण की स्कूलवार जानकारी 31 जुलाई तक पोर्टल में शत-प्रतिशत दर्ज कराएं। गत वर्ष की तुलना में विद्यार्थियों के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के नामांकन में सुधार हुआ है। सर्वे के अनुसार यदि अभी भी कोई विद्यार्थी शाला में प्रवेश से वंचित है तो उसे 15 अगस्त तक शाला में प्रवेश दिलाएं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में स्कूल परिसरों में वृक्षारोपण, मध्यान्ह भोजन के गुणवत्तापूर्ण तथा नियमित वितरण एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा, जिला समन्वयक शिक्षा मिशन राजेश तिवारी, सभी बीईओ, बीआरसी, संकुल प्राचार्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में अपार आईडी की प्रगति संतोषजनक न होने पर बीईओ तथा बीआरसीसी रीवा विकासखण्ड, रायपुर कर्चुलियान, सिरमौर और हनुमना को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

Leave a Comment