Rewa news; रीवा में रिश्वत खोर पटवारी रंगे हाथ ट्रेप लोकायुक्त ने दबोचा

Share With Others

Rewa news; सीमांकन में सरहद बरकरार रखने के नाम पर मांगी थी घूस, लोकायुक्त ने पटवारी को 5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने शनिवार को एक हल्का पटवारी को 5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी पटवारी जमीन के सीमांकन (नापजोख) के दौरान शिकायतकर्ता की जमीन की सरहद को बरकरार रखने के एवज में 15,000 की मांग कर रहा था, जिसमें से ₹10,000 वह पहले ही ले चुका था। यह पूरी कार्यवाही महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक (DSP) प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि ग्राम खजूहा कला निवासी कमलेश पटेल ने बीते 13 मई को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के पास आकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके गांव के ही रामाधार पटेल व अन्य लोगों ने अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। इस कार्य की जिम्मेदारी हल्का पटवारी मनोज पांडे को सौंपी गई थी।

See also  रीवा 'अमृततुल्य' चाय की दुकान पर छापा, चौंकाने वाले खुलासे

सीमांकन के दौरान पटवारी मनोज पांडे ने शिकायतकर्ता कमलेश से कहा कि यदि वह अपनी जमीन की सरहद सुरक्षित रखना चाहता है, तो उसे ₹15,000 देने होंगे, अन्यथा उसकी जमीन दूसरे पक्ष में दबा दी जाएगी। रिश्वत की बात तय होने के दौरान आरोपी पटवारी ने तहसील कार्यालय में ही 10,000 ले लिए थे और शेष 5,000 के लिए दबाव बना रहा था।

निराला नगर में बिछाया जाल

शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने शनिवार को जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता कमलेश पटेल ने राजीव मार्ग, निराला नगर स्थित ‘यूनिक कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी’ के सामने पटवारी मनोज पांडे को 5,000 की शेष राशि थमाई, वैसे ही आसपास तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस की इस अचानक हुई कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मच गया।

Leave a Comment