Rewa news: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और रीवा एसपी गुरकरण सिंह अचानक अस्पताल पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। दरअसल, संजय गांधी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं और कथित लापरवाही को लेकर कांग्रेस लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच प्रशासन के आला अधिकारियों का देर रात अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण करना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी, थाना प्रभारी, नगर निगम कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। देर रात हुए इस औचक निरीक्षण को अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और शिकायतों की वास्तविक स्थिति जानने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
