Rewa news: रीवा संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में इन दिनों किसी की बुरी नजर लग चुकी है , साहब सबकुछ ठीक नही चल रहा है , स्वास्थ मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के गृह जले में पिछले लगातार एक सप्ताह से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कोहराम मचा हुआ है आपको बता दे कि कभी डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगाने के बजाय सांप काटने का इंजेक्शन लगा दिया जाता है तो कभी जीवित व्यक्ति को मुर्दा घोषित कर दिया जाता है इन दिनों रीवा विन्ध्य की सबसे बड़ी संजय गांधी अस्पताल देश भर में सुर्खियों बटोर रही है एक तरफ कल्पना मिश्रा की मौत पर बवाल तो दूसरी तरफ संजय गांधी अस्पताल में जीवित गिरिजा प्रसाद गुप्ता निवासी सीधी को मृतक घोषित कर दिया जाता है और फिर शव परिजनो को सौंप दिया जाता है
जिसके बाद वृद्ध व्यक्ति फिर जीवित हो जाता है हम आपको ताजा मामला रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल से फिर से बताने जा रहे हैं जहां सतना जिले में एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो जाती है बताया जाता है कि महिला बाइक से गिरती है उसके सर और चेहरे पर गंभीर चोट लगती है जहां उसे सतना जिला अस्पताल से रीवा के लिए रेफर किया जाता है और बीते 30 तारीख को उसे रीवा के संजय गांधी अस्प्ताल में एडमिट कर महिला का उपचार डॉक्टर के द्वारा किया जाता है और महिला की हालत में सुधार न होने के चलते उसे वेंटिलेटर में डाल दिया जाता है ,जहां वेंटीलेटर में डालने के बाद महिला की सांस तो थम जाती है पर परिजनों का एक गंभीर आरोप सामने आता है जहां महिला के शरीर में कीड़े चलने की खबर सामने आई है जहां परिजनों ने मीडिया और अस्पताल प्रबंधन को कीड़े चलने का वीडियो भी उपलब्ध करवाया है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
एक तरफ sgmh के डॉक्टर प्रेस नोट जारी करके यह दावा कर रहे हैं की परिजन बाहर से खाना लेकर आए थे उस खाने में एक कीड़े जैसा दिख रहा था जिसका परिजनों ने वीडियो बना लिया है और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
