Rewa news; रीवा। रीवा जिले के बिछिया थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) राजीव अग्रवाल का तीन महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस अवसर पर बिछिया थाने में एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और स्टाफ ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
सीएसपी सहित पूरा स्टाफ रहा मौजूद
विदाई समारोह में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) राजीव पाठक, थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय और हितेंद्र नाथ शर्मा सहित थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
कार्यकाल को बताया प्रेरणादायक
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आईपीएस राजीव अग्रवाल के तीन महीने के कार्यकाल को बेहद सफल और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनके योगदान की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान सीएसपी राजीव पाठक, थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय और हितेंद्र नाथ शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
IPS राजीव अग्रवाल ने जताया आभार
अपनी विदाई के अवसर पर भावुक होते हुए प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल ने बिछिया थाना स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रीवा में मिला यह व्यावहारिक अनुभव उनके आगामी पुलिस करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और मार्गदर्शक साबित होगा।
