Collector: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण 19 अक्टूबर 2026. कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने कलेक्ट्रेट मऊगंज का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं एवं अभिलेखागार की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, विभागीय कार्यों की प्रगति तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा आमजन को शासकीय सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय, एसडीएम मऊगंज श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
