Rewa kendriy jel केंद्रीय जेल रीवा से 9 आजीवन कारावास के बंदी हुए जेल से आजाद

Share With Others

Rewa kendriy jel गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर राज्य शासन द्वारा दी गई सजा में माफी के अंतर्गत केंद्रीय जेल रीवा से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 10 बंदियों को रिहा किए जाने का आदेश जारी हुआ है। इनमें से जुर्माना जमा न होने के कारण 1 बंदी को रोका जाएगा, जबकि 9 बंदियों हुए
केंद्रीय जेल रीवा के अधीक्षक एस.के. उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि अच्छे आचरण वाले बंदियों के मामलों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा गया था। समिति की अनुशंसा पर राज्य शासन ने सजा में छूट प्रदान की है।

Rewa news: रीवा में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ध्वजारोहण, दी सलामी

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa kendriy jel रिहा होने वाले बंदियों के नाम इस प्रकार हैं –

कालू उर्फ शाहिद पिता सनब्बर – निवासी इंदौर
दिनेश पिता लल्ला वासुदेव – निवासी शहडोल
प्रेम सिंह पिता अजमेर सिंह – निवासी सिंगरौली
हरीलाल विश्वकर्मा पिता छोटेलाल – निवासी अनूपपुर
तरुणेन्द्र उर्फ बब्लू द्विवेदी पिता लोलर प्रसाद – निवासी रीवा
सुरेन्द्र यादव पिता बंधू यादव – निवासी सिंगरौली
लीलाधर उर्फ लीलू पिता रामपाल कुशवाहा – निवासी अनूपपुर
जियालाल साकेत पिता रामसुभग – निवासी सिंगरौली
राहुल केवट पिता रामकृपाल केवट – निवासी अनूपपुर
जुर्माने के कारण रोका गया बंदी –
नंदीलाल वैगा पिता बच्चू बैगा (शहडोल) – जुर्माना राशि 1,00,000 जमा न होने के कारण 2 वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतेगा।
मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग, भोपाल के आदेशानुसार यह रिहाई गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर दी गई सजा माफी योजना के तहत किया गया।

Leave a Comment