रीवा संभाग

Mauganj News: हनुमना में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक दोस्त को बचाने के प्रयास में गई दोनों की जान

Share With Others

मऊगंज जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही अदवा नदी में बुधवार 15 अप्रैल दोपहर डेढ़ बजे दो परिवारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी नदी में नहाने गए दो बच्चे आकाश सिंह पिता वंशबहादुर सिंह उम्र 9 साल, दीपक सिंह पिता कन्हैया सिंह उम्र 10 साल की डूबने से मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते है आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया तब जाकर दोनों का शव बरामद हुआ, वही पीएम के लिए हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां 16 अप्रैल को दोनों मृतकों का पीएम करा कर पिपराही चौकी प्रभारी गुलाब वर्मा ने परिवारों को सुपुर्द किया

जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोपहर खेलने के लिए नदी की तरफ गए वही पुल पर खड़े होकर नदी में छलांग लगा रहे थे तभी आकाश सिंह नदी में कूदा उसको डूबते देख दीपक भी कूद गया लेकिन दोनों एक साथ डूब गए आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हल्ला गोहर मचाया तत्परता दिखाते हुए कई लोग नदी में कूदे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, करीब आधे घंटे से ज्यादा समय बाद दोनों बच्चों का शव नदी से निकाला गया

बताया जा रहा है कि गर्मी के वजह से आसपास के इलाके के लोग यहां नहाने आते है, नदी का जलस्तर कम तो होता है लेकिन पूरी तरह बंद नहीं होता, बाणसागर से जुड़ा के वजह से अदवा नदी में साल के बारहों महीने जल बहता रहता है, यही वजह है कि लोगो के मनोरंजन का स्थान भी बना है, हालाकि की इस नदी में ऐसी घटनाएं कभी – कभी देखी जाती है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फिलहाल ऐसी घटनाएं दोबारा ना घटे जिसको लेकर पिपराही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाब वर्मा ने आसपास के इलाकों में लोगो को सजक रहने और सावधानी से नदी में स्नान करने को संदेश दिया है. ताकि ऐसी बड़ी घटनाएं दोबारा ना घटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *