Mp BJP: विवादों के मँनगवा’विधायक’: बच्चों को भीख मांगने बाला कटोरा बांटकर फंसे मनगवां MLA नरेंद्र प्रजापति, क्षेत्र में उठी इस्तीफे की मांग!

0
20260201_083720
Share With Others

Mp bjp: मनगवां विधायक की शर्मनाक हरकत: सम्मान के नाम पर बच्चों को थमाया ‘कटोरा’, क्षेत्र में भारी आक्रोश, इस्तीफे की मांग तेज
रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। ग्राम पंचायत बदौआ में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक ने स्कूली बच्चों के साथ जो व्यवहार किया, उसने न केवल संवेदनशीलता की हदें पार कर दीं, बल्कि भाजपा सरकार की छवि पर भी गहरा धक्का लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फोटो ने पूरे प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विधायक की इस कारतूस से देश भर में भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी की किरकिरी जमकर हो रही है

मिली जानकारी के अनुसार, मँनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति ग्राम पंचायत बदौआ में 16 लाख की लागत से बनी बाउंड्री वॉल का लोकार्पण करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई। उम्मीद थी कि बच्चों को पेन, कॉपी या प्रशस्ति पत्र मिलेगा, लेकिन विधायक ने मर्यादा ताक पर रखते हुए मासूम बच्चों के हाथों में आरोप है कि भीख मांगने जैसा दिखने बाला ‘कटोरा’ थमा दिया।

See also  Rewa news: रीवा में खौफ का अंत: 'साइको क्रिमिनल' मनीष यादव सलाखों के पीछे, सुबह की सैर अब सुरक्षित!

जनता में भारी आक्रोश: मानसिक संतुलन पर उठे सवाल

विधायक नरेंद्र प्रजापति की इस अजीबोगरीब हरकत के बाद क्षेत्र की जनता और विपक्ष हमलावर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक नरेंद्र प्रजापति का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उन्हें पद और पार्टी से इस्तीफा देकर डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए ।सार्वजनिक मंच से देश के भविष्य के हाथ में कटोरा देना उनके आत्मसम्मान को कुचलने जैसा है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

सोशल मीडिया पर लोग यह कह रहे हैं कि विधायक अपनी इन हरकतों से आगामी चुनाव में भाजपा की लुटिया डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विपक्ष व आम जन ने मांगा इस्तीफा 

विपक्षी दलों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विधायक के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि जो विधायक बच्चों का सम्मान करना नहीं जानता, उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

See also  बरगी क्रूज हादसा: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कई बर्खास्त-निलंबित, जांच के आदेश

इतने बड़े विवाद और तीखी ट्रोलिंग के बाद भी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या माफी नहीं मांगी है। उनकी यह चुप्पी क्षेत्र में असंतोष को और अधिक बढ़ा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों के हाथ में कटोरा देना एक नकारात्मक प्रतीकात्मक संदेश देता है, जिसे समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। मडगांव विधायक नरेंद्र प्रजापति को तुरंत अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए और इन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से अपना उपचार करने की जरूरत है ।

स्थानीय समाज सेवियों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि विधायक निधि का पैसा मँनगवा विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद व विकाश कल के लिए होना चाहिए मगर ऐसा मंनगवा में नहीं है मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति के द्वारा विधायक निधि का पैसा अन्य दूर क्षेत्र के लोगों के खातों में डाले जा रहे हैं इसके लिए सूचना का अधिकार लगाकर जानकारी एकत्रित करने की बात कही है जल्द ही इसका भी खुलासा समाजसेवियों के द्वारा मीडिया के समक्ष किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed