Rewa news: आबारा कुत्ते का कहर लील ली मासूम की जिंदगी 23 दिन बाद मौत

Share With Others

Rewa news: रीवा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक अब जानलेवा होता जा रहा है। मंगलवार को अमहिया थाना क्षेत्र के नरेंद्र नगर मोहल्ले में 14 वर्षीय किशोर  की दर्दनाक मौत ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। नितिन को 16 जून को एक आबारा कुत्ते ने गर्दन पर काट लिया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और तीन रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। इसके बावजूद बच्चे की जान नहीं बच सकी।

नितिन नट मूल रूप से मनगवां थाना क्षेत्र के पड़रिया गाँव का निवासी था और गर्मी की छुट्टियों में अपनी मौसी के यहाँ आया था। खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और गर्दन पर काट लिया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहाँ रेबीज के इंजेक्शन की तीन खुराकें दी गईं। चौथी खुराक लगने से पहले ही, 6 जुलाई को, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। वह दर्द से छटपटाने लगा और उसकी हरकतें भी अजीब हो गईं। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इलाज के दौरान नितिन की मौत हो गई।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

 

Leave a Comment