Mauganj School Principal Viral Video; मऊगंज: शासकीय स्कूल के प्राचार्य का ‘रिलैक्स मोड’ वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद शिक्षा विभाग सख्त

Share With Others

Mauganj School Principal Viral Video;मध्य प्रदेश के नवनिर्मित जिले मऊगंज से शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विकासखंड हनुमना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के प्राचार्य अरूण कुमार शुक्ला कार्यालय की कुर्सी पर आराम से बैठकर मोबाइल चलाते हुए झपकी लेते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां एक तरफ क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विभाग के आला अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Mauganj School Principal Viral Video; बच्चों के शोर के बीच ‘प्राचार्य जी’ की नींद

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय परिसर में बच्चों का शोर-शराबा गूंज रहा है, लेकिन इन सब से बेखबर प्राचार्य महोदय अपनी कुर्सी पर पूरी तरह रिलैक्स मूड में हैं। सिर झुकाए हुए वे न सिर्फ मोबाइल में व्यस्त हैं, बल्कि बीच-बीच में उन्हें गहरी झपकियां भी आ रही हैं। स्कूल समय में जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी का यह रवैया अब चर्चा का विषय बन गया है।

Mauganj School Principal Viral Video;Deo ने लिया संज्ञान, मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

मामला जब मीडिया के जरिए जिम्मेदार जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा तक पहुंचा, तो उन्होंने इस पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने ने बयान जारी करते हुए कहा: हमें इस वीडियो की जानकारी मिली है, जिसमें प्राचार्य महोदय झपकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे फोन पर बात करूँगा। विद्यालय में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें सचेत होकर बैठने और केवल अध्ययन-अध्यापन के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

अधिकारी ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि मोबाइल पर गाने सुनना या कार्यस्थल पर लापरवाही बरतना गंभीर विषय है। चूंकि वे उम्र में वरिष्ठ हैं, इसलिए उनका सम्मान है, लेकिन पदीय दायित्वों की अनदेखी पर उनसे औपचारिक स्पष्टीकरण भी मांगा जा सकता है।

 

 

Mauganj School Principal Viral Video;सरकारी स्कूलों की साख पर सवाल?

एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य प्रशासनिक पद पर बैठे लोगों का ऐसा रवैया पूरी व्यवस्था को धूमिल करता है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद विभाग संबंधित प्राचार्य पर क्या कार्यवाई करता है।

Mauganj School Principal Viral Video

Leave a Comment