Mauganj news: तय समय-सीमा में मकान सूचीकरण कार्य को पूरा करने कलेक्‍टर  जैन ने किया निर्देशित

0
a865c387-0e02-47bc-8211-69624c1a7761.jfif
Share With Others

Mauganj news: मऊगंज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्‍टर संजय कुमार जैन ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 1 मई से शुरू हुये मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही जिन जनगणना ब्‍लॉकों में अभी तक मकान सूचीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है वहां शीघ्र ही कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने निर्देशित किया की मकान सूचीकरण का डाटा फ्रीज करने से पहले सुपरवाइजर डाटा का खुद सत्‍यापन करें।

कलेक्‍टर संजय कुमार जैन ने निर्देशित किया कि उपार्जन केन्‍द्रों में आ रहे गेहूँ की कड़ाई से जांच करें और मानक स्तर का गेहूँ ही खरीदें। केंद्रों पर गेहूँ की साफ-सफाई के लिए अनिवार्य रूप से छन्ना-पंखा लगवाएं। सहायक आपूर्ति अधिकारी को उपार्जन केन्‍द्रों में परिवहन में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि गोदाम स्तर पर की जा रही गेहूँ खरीदी के दौरान अनाज को सुरक्षित तरीके से गोदामों के भीतर रखवाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्‍होंने उपार्जित चना और मसूर का तत्काल परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने निर्देशित किया कि जिले में ई-वि︈कास प्रणाली से ही खाद का वि︈तरण सुनिश्चित हो।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। जल संरक्षण और जल संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त करायें। उन्होंने जल जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा अभियान की हर गतिविधि की प्रतिदिन रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिये। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जल संरक्षणके अधूरे कार्यों को पूरा कराकर पूर्णता प्रमाण पत्र पोर्टल में अपलोड कराएं। वन मण्डलाधिकारी वृक्षारोपण की तैयारी के साथ-साथ वन्य जीवों के पेयजल के लिए जल संरचनाओं का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विद्यालयों की पानी की टंकी साफ करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अभियान चलाएं इसी प्रकार आंगनबाड़ियों में भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए भी कारगर उपाय करें। उन्होंने कहा कि वन विभाग जंगलों में पशुओं को पानी पीने के लिए भी प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि चेक डैम स्टाफ दम बनाने एवं पूर्व में तैयार हुए का जीड़ोउद्धार करें।

See also  Mauganj news: युवाओं के लिए खुशखबरी! मऊगंज में आयोजित होगा रोजगार मेला, 13 पटवारियों के ट्रांसफर?

बैठक के दौरान कलेक्‍टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन वि︈भागों में लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने जनपद पंचायतों को समग्र-ईकेवाईसी कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही समग्र सुधार के प्रकरणों को भेजने से पूर्व सावधानी से जांच करने की हिदायत दी। कलेक्‍टर ने फार्मर रजिस्‍ट्री के मामले में तहसीलवार समीक्षा की और हनुमना तहसीलदार को फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार पटवारी से प्रमाण पत्र लें कि उनके हल्‍के में पीएम किसान योजना का अब कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित नहीं है।
उन्‍होंने नामांकन, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा करते हुये 3 से 6 माह तक के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सभी वि︈भागों को दिये गये दायित्‍वों के अनुरूप कार्यों की इंट्री पोर्टल में कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही कहा गया कि सभी वि︈भाग निर्देशानुसार एवं प्राप्‍त लक्ष्‍यों के अनुसार कार्य करें।
कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के विभागीय एजेण्डा बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
कलेक्‍टर ने बीएमओ को वय वंदना योजना ,आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने जन्‍म-मृत्‍यु प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर कलेक्‍टर पीके पांडेय, डिप्टी कलेक्‍टर पवन गौरैया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी, एसडीम हनुमना राजेश मेहता, एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी अन्‍य जिलाधिकारी मौजूद रहे।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *