Cg news; लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की प्री-कैबिनेट बैठक में हुए सम्मानित; 1100 से अधिक नए सदस्य जोड़कर बनाया रिकॉर्ड, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की प्री-कैबिनेट बैठक एवं प्रादेशिक कार्यशाला का भव्य आयोजन बिलासापुर में किया गया। इस विशेष अवसर पर लायंस क्लब्स इंटरनेशनल प्रांत 3233–C के ग्लोबल मेम्बरशिप टीम (GMT) को-ऑर्डिनेटर एम.जे.एफ. लायन अतुल जैन को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘बहुप्रांतीय अध्यक्ष मेडल’ से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान पिछले 34 वर्षों से निरंतर पीड़ित मानव सेवा करने तथा बहुप्रांत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सर्वाधिक सदस्यता वृद्धि कराने के उपलक्ष्य में दिया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के निर्देशक लायन कुलभूषण मित्तल, बहुप्रांतीय अध्यक्ष लायन मनीष शाह, अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर (इंडोसी) लायन कुलभूषण मित्तल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) लायन रिपुदमन सिंह पुसारी ने उन्हें इस मेडल से विभूषित किया।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Cg news; 1100 से अधिक नए सदस्य जोड़कर बनाया रिकॉर्ड
लायन अतुल जैन ने बस्ती के बच्चों के उत्थान, ‘दृष्टि प्रथम’ के तहत नेत्र ज्योति प्रदान करने व पीड़ित मानव सेवा की दिशा में विशेष कार्य किया है। उन्होंने लायंस इंटरनेशनल में 1100 से अधिक नए सदस्य जोड़े हैं और नए सदस्यों का 100% रिटेंशन करके एक रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही महिला सदस्यता वृद्धि में भी उनकी विशेष उपलब्धि रही है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मिली सराहना
लायन अतुल जैन को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए.पी. सिंह के ‘मिशन 1.5’ पन्द्रह लाख सदस्य बनाने व प्रत्येक लायन सदस्य द्वारा एक नया सदस्य बनाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्लेज’, ‘अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्टिफिकेट’ व ‘पिन’ से सम्मानित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, उनके खाते में कई अन्य उपलब्धियां भी जुड़ी हैं:
लायनवाद में 34 वर्षों से निरंतर सेवा के लिए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ‘माइल स्टोन शेवरॉन मोनाँर्च’ के सम्मान से सम्मानित किया गया।
ऑल इंडिया सम्मिट चेन्नई, रीजनल लीडरशिप इंस्टीट्यूट रायपुर व कैबिनेट मीटिंग दुर्ग में भी उन्हें सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन को स्थायी सेवा कार्यों के संपादन के लिए विशेष अनुदान दिलाने पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष फैब्रिकियो ओलिविएरा ने उन्हें ‘अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेसिडेंशियल मेडल’प्रदान किया।
समाज सेवा के कार्यों में समर्पण हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें एक्सीलेंस मैन ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा।
पंडित लोकनाथ त्रिपाठी शताब्दी समारोह डिघवार में भी सेवा कार्यों के लिए वे सम्मानित हुए।
विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भागीदारी
लायन अतुल जैन लायंस क्लब के विभिन्न पदों के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री वैश्य महासम्मेलन म.प्र., प्रांतीय संयोजक (सेवा) भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत, अध्यक्ष नृत्य राघव सरस्वती स्कूल, वाइस चेयरमैन रीवा लायंस नेत्र चिकित्सालय, जैन समाज, गौशाला समिति, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, बैंकट क्लब और मानस मंडल नागरिक मंच में भी अपनी सक्रिय सहभागिता दे रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय विज्ञान मेला और राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व किया है।
वरिष्ठ सहयोगियों ने जताई खुशी, दी बधाई
लायन अतुल जैन को बहुप्रांतीय अध्यक्ष मेडल मिलने पर लायन त्रिलोक चंद्र बड़रिया (रायपुर), लायन सत्येंद्र शर्मा (सतना), लायन अशोक गुप्ता (छिंदवाड़ा), लायन अविनाश अग्रवाल (छिंदवाड़ा), लायन विजय अग्रवाल (कोरबा), लायन सुधीर जैन (सतना), लायन प्रकाश चाईंक (जबलपुर) समेत सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स तथा लायन गुलशन चड्ढा (अध्यक्ष) व राजेश गुप्ता (उपाध्यक्ष) ने बधाई दी एवं उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
