Belan nadi: रीवा जिले के थाना सुहागी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डीही के पास बेलन नदी में लापता हुए युवक का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। बुधवार को राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) की टीम द्वारा चलाए गए गहन सर्चिंग अभियान के दौरान युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खीरी निवासी 24 वर्षीय आर्यन यादव 24 अगस्त 2026 की शाम लगभग 3:00 बजे ग्राम डीही के समीप बेलन नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में युवक की खोजबीन शुरू कर दी थी।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
लगातार चले तलाशी अभियान के बाद बुधवार को एसडीआरएफ टीम को सफलता मिली और युवक का शव बरामद कर लिया गया। टीम ने शव को सुहागी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी व पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
