MP में एक पति ने अपनी पत्नी के लिए बनवा दिया ताजमहल, दुनिया का 8वा अजूबा की कार्बनकॉपी

Share With Others

प्रेम और समर्पण का स्मारक ताजमहल दुनिया का आठवां अजूबा है. इस तिस्लमी भवन को शाहजहां ने मुमताज के लिए बनवाया था. लेकिन सैकड़ों वर्षों के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में इसी कहानी को फिर जिंदा किया गया है। यहां एक बिजनेसमैंन ने अपनी पत्नी के लिए मकराना मार्बल से 4BHK का अनोखा ताजमहल बनवा दिया है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया.

ये शानदार घर इंदौर के बुरहानपुर के पास स्थित है. इसकी भव्य बनावट और अंदर किया गया अनोखा संगमरमर का काम देखने लायक है। सबसे ख़ास बात यह है कि यह एक स्कूल के अंदर बनाया गया है, जिसकी स्थापना आनंद प्रकाश चौकसी ने की थी।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

IMG 20250615 135935
इंदौर में एक बिजनेसमैन ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल

दुनिया का 8वां अजूबा कि कार्बनकॉपी

उत्तर प्रदेश के आगरा में बने ताजमहल की कहानी से हर कोई वाकिफ है. लेकिन इसी कहानी के तर्ज पर यहां एक पति ने अपनी पत्नी के लिए अनोखी मिसाल पेश करते हुए करोड़ों रुपए की लागत से ताजमहल की कार्बनकॉपी बनवा दिया. इस महल को पूरी तरह से ताजमहल की बनावट दी गई है. जिसमें संगमरमर तराशी और नक्कल की गई है. साथ ही जितना समय ताजमहल बनाने में लगा था उतना इस घर के गुंबद बनाने में लगा है.

इंजीनियर ने बनाया पत्नी के लिए ताजमहल

X (पूर्व ट्विटर) bhikkhu Asanga vajra पेज पर एक वीडियो अपलोड किया गया. जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के लिए ताजमहल बनवा दिया है. इस दौरान बिजनेसमैन ने बताया कि मैं दूध बेचकर यहां तक सफर किया..उन्होंने ने बताया कि हम पढ़ने लिखने बहुत अच्छे थे। मैं इंजीनियर और पत्नी मेडिकल लाइन में थी. लेकिन बाद में हमने अपना फील्ड छोड़ कर बच्चों को इंजीनियर डॉक्टर बनाया। इसमें चौंकाने वाली बात यह कि बिजनेसमैंन ने संगमरमर से भैंस का चित्र बनवाया है और खुलासा करते हुए कहां की यही से सफर शुरू हुआ.

पति – पत्नी चलाते है गुरुकुल

पति – पत्नी बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बनाने के बाद खुद एक गुरुकुल चलाने लगे. उनके इस गुरुकुल में करीब 2200 बच्चे रहते हैं। बिजनेसमैन ने दावा किया है कि भारत का सबसे हाईटेक गुरुकुल है. इस पूरे कैंपस में ताजमहल जैसा दिखने वाला घर और एक विद्यालय बनाई गई है इसके साथ ही एक हॉस्टल भी बनाया गया है. यहां तक कि इस गुरुकुल को तीसरी रैंक मिली है. वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

Leave a Comment