* Theme Header Section for ColorMag theme. * Displays all of the section and everything up till
* * @package ColorMag * * @since ColorMag 1.0.0 */ // Exit if accessed directly. defined( 'ABSPATH' ) || exit; do_action( 'colormag_action_doctype' ); ?> /** * Hook: colormag_before. */ do_action( 'colormag_before' ); ?>
क्राइम

Mauganj News: मऊगंज बहुती जलप्रपात कांड पर पुलिस का खुलासा, प्रेमिका का कातिल निकला प्रेमी..

Share With Others

मऊगंज जिले में हुई एक युवती की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. मौत के बाद जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती गर्भवती पाई गई, वहीं गिरफ्तारी के बाद प्रेमी लड़के के मोबाइल में उसकी मौत के कई राज मिले. फिलहाल यह प्रेमी लड़का मौत से ठीक 1 महीने पहले युवती को धोखा देकर फरार हो गया था. पुलिस ने युवती की मौत के बाद उसे प्रदेश के बुरहानपुर जिले से गिरफ्तार किया है.

यह था पूरा मामला

दरअसल, यह मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाने का है. जहां कुछ दिन पहले युवती का शव नईगढ़ी स्थित बहुती जलप्रपात में देखा गया था. मामले में मृत युवती की पहचान होने के बाद परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को थाने के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया था. हालांकि, जब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की तो युवती की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि प्रेमी लड़का ही निकला. वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस का शक और भी बढ़ गया. इसके बाद पुलिस ने प्रेमी की तलाश शुरू की और उसे बुरहानपुर जिले से गिरफ्तार कर मऊगंज ले आई.

पुलिस के मुताबिक मऊगंज वार्ड क्रमांक 6 निवासी आरोपी कुलदीप जायसवाल का मृतक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी ने पहले युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसका दैहिक शोषण किया और जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर भाग गया. प्रेमी से इस तरह धोखा मिलने के बाद युवती ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या का कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस को सबूत के तौर पर आरोपी के मोबाइल से युवती के फोटो और अश्लील वीडियो भी मिले हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *