Beautiful skin : फल अपने एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण शरीर को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं. इन्हें खाने से सेहत और त्वचा दोनों को ही कई फायदे मिलते हैं. आइए, जानते हैं वे कौन से फल हैं जिन्हें हमें अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए.
समय से पहले नहीं दिखना चाहते बूढ़े? इन 5 फलों को अपनी डाइट में करें शामिल!
सही खानपान सेहत को कई फायदे पहुंचाता है, वहीं खराब खानपान शरीर को नुकसान पहुंचाता है और व्यक्ति को उसकी उम्र से ज़्यादा बूढ़ा दिखाने लगता है.
जो लोग अपनी फिटनेस और पोषण पर ध्यान देते हैं, उनकी त्वचा से उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है. जबकि, जिनका लाइफस्टाइल और खानपान अच्छा नहीं होता, वे 20 की उम्र में 30 के और 35 की उम्र में 45 के नज़र आने लगते हैं.
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
डॉ. उन फलों (Fruits) के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को एंटी-एजिंग गुण प्रदान करते हैं. डॉ. का कहना है कि समय से पहले बुढ़ापे (प्रीमेच्योर एजिंग) का सबसे बड़ा कारण इंफ्लेमेशन है. इसलिए, खानपान में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल शामिल करना ज़रूरी है, ताकि शरीर जवां बना रह सके.
डॉक्टर द्वारा बताए गए ये फल सेहत को अच्छा रखते हैं, शरीर और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं, और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं. आइए जानते हैं ये कौन से फल हैं:
1. अनार
अनार में एलेजिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है. अनार खाने से कोलाजन का उत्पादन बढ़ता है और कोलाजन को टूटने से रोकता है. अनार के सेवन से झुर्रियों की समस्या भी कम होती है.
2. संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा (Orange) खाने से शरीर का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. इसे खाने से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और यह कोलाजन को बढ़ाने में भी मददगार होता है.
3. बेरीज
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज में विटामिन सी और एंथोसियानिंस भी प्रचुर मात्रा में होते हैं. बेरीज शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करती हैं और त्वचा पर दिखने वाली फाइन लाइंस को कम करने में भी प्रभावी हैं.
