Crime news: रीवा। जिले में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला रीवा स्थित विश्वकर्मा मंदिर का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर में रखा कीमती सामान और दान-सामग्री पार कर दी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बताया कि इस परिसर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है; इससे पूर्व भी यहां कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। बार-बार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
