Mauganj news; मऊगंज 31 अगस्त 2025. मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1370 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 1237.6 मिलीमीटर, हनुमना में 1496.4 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 1375.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 802.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 8.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
