Kalpana mishra: रीवा। रीवा शहर के सिरमौर चौक में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मृतक कल्पना के व परिजनों और प्रदर्शनकारियों के बीच कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंसी व एसपी गुरुकरण सिंह पहुँचे अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे प्रतिनिधियों से चर्चा की और उनकी मांगों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
मीडिया से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने बताया कि धरने पर बैठे मृतक कल्पना के पिताऔर उनके अन्य साथियों से लगातार संपर्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जो कल्पना के पिता धरने पर बैठे हैं, उनसे हमारा सतत संपर्क बना हुआ है, यह बात सभी को विदित है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक और , मैं स्वयं डिप्टी सीएम तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी और मुख्यमंत्री भी स्थिति और मांगों को लेकर पूरी तरह अवगत हैं।”
कलेक्टर ने आगे स्पष्ट किया कि शासन और प्रशासन का रुख जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। धरने पर बैठे लोगों की मांगों का न्यायसंगत और उचित समाधान निकालने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है। उच्च स्तर पर भी इस विषय की जानकारी दी गई है ताकि जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की तथा भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
2 सितंबर से लेकर आज तक आमरण अनशन पर बैठे मृतक कल्पना के परिजन व आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि कल्पना मिश्रा और उनके बच्चे की मौत का जिम्मेदार दोषी डॉक्टर पर पुलिस FIR करें मगर उन्हें आश्वासन के अलावा रिजल्ट नहीं मिला जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो तब तक हम लोग धरना स्थल पर बैठे रहेंगे।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
