Rewa news: सवर्ण समाज का अनोखा प्रदर्शन नेताओं की ‘अर्थी यात्रा’ निकालकर जताया विरोध, रीवा में बड़े आंदोलन की चेतावनी

Share With Others

Rewa news: रीवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर यूजीसी नियमों में बदलाव, एससी/एसटी एक्ट और आरक्षण नीति के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के समर्थन में रीवा में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। सवर्ण समाज की मांगों और उन पर हो रही कार्रवाई पर मौन साधने वाले पक्ष एवं विपक्ष के नेताओं से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण समाज के जनप्रतिनिधियों की सांकेतिक ‘अर्थी यात्रा’ निकाली।

​मीडिया को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज रीवा के जिलाध्यक्ष आशीष तिवारी ‘शिब्बू’ ने कहा कि पिछले 5-6 महीनों से यूजीसी रोलबैक, एससी/एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और आरक्षण नीति के खिलाफ सवर्ण समाज लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहा है। हालांकि, दिल्ली से लेकर स्थानीय स्तर तक शासन-प्रशासन और राजनीतिक दल इस विषय पर अनदेखी कर रहे हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

​https://youtu.be/fKcVbE1nYsg

​नेताओं की चुप्पी पर नाराजगी आशीष तिवारी शिब्बू ने आरोप लगाया कि सवर्ण समाज के वोट से चुनाव जीतकर मंत्री, सांसद और विधायक बनने वाले नेता अब समाज के अधिकारों पर बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सीधी की एक स्थानीय विधायक का उदाहरण देते हुए कहा कि मीडिया के सवालों पर जनप्रतिनिधि भागते नजर आए।

​सांकेतिक ‘अंतिम संस्कार’ और 13वीं: प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने सवर्ण समाज के मौन पड़े नेताओं की अर्थी यात्रा निकालने के बाद विधिवत अंतिम संस्कार, पिंडदान और मुंडन संस्कार तक की प्रक्रिया पूरी की है। अब वे अस्थि कलश यात्रा प्रयागराज ले जाएंगे और 13 दिन बाद नियमनुसार ‘तेरहवीं’ भी करेंगे, ताकि नेताओं की ‘राजनीतिक चेतना’ जगे।

​आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग: वक्ता ने सवाल उठाया कि क्या सवर्ण समाज में गरीब बच्चे नहीं हैं? उन्होंने मांग की कि आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए ताकि सभी वर्गों के जरूरतमंद बच्चों को उनका हक मिल सके।
​विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन
​इस विरोध प्रदर्शन में रीवा शहर के कई प्रमुख सवर्ण संगठनों ने एक साथ मिलकर हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

https://www.facebook.com/share/v/1F18zqhmsD/

​अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज
​ राजपूत करणी सेना
​हिंदू क्षत्रिय युवा वाहिनी
​सवर्ण मोर्चा
​रीवा में बड़े आंदोलन की चेतावनी
​आशीष तिवारी ने चेतावनी देते हुए बताया कि आने वाले महीने में रीवा जिले में यूजीसी, एससी/एसटी एक्ट और आरक्षण के मुद्दों पर एक विशाल आम सभा और बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे समय रहते जागें और सवर्ण समाज के अधिकारों तथा हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।

Leave a Comment