मध्य प्रदेशमौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की डरावनी एंट्री, इन जिलों से राज्य में दी दस्तक, रीवा – भोपाल में बारिश का दौर शुरू

Share With Others

Madhya Pradesh Mansoon Update: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। बड़वानी, खरगोन ,बुरहानपुर और खंडवा के रास्ते एक दिन देरी से राज्य में पहुंच गया है। पिछली बार यह मानसून 21 जून को दस्तक दिया था।

हालांकि छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक 27 से 28 मई को हो गई थी, लेकिन एमपी में 21 दिन बाद मानसून की एंट्री हुई है

बिहार, महाराष्ट्र ,राजस्थान सहित देश के 16 राज्यों में आज भारी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं। राजस्थान के 21 जिले और महाराष्ट्र के पालघर, ठाणे ,मुंबई और रायगढ़ में तेज बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। 62 जिलों में अलर्ट जारी किए गए हैं। राज्य में पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने की घटनाओं में 34 लोगों की मौत हुई है। बरेली में भी भारी बारिश हुई है।

See also  Rewa news: रीवा से सफेद शेर का नाता जानिए कब आया था मोहन

केरल में वर्षा के रेड अलर्ट को देखते हुए कन्नूर, कासरगोड ,वायानाड, मलप्पुरम और त्रिशूर में सोमवार को विद्यालय कॉलेज में छुट्टी की गई कर्नाटक में बारिश के लिए रेड अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक के बारे में

मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून रहती है। लेकिन इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही पहुंच गया था इसी कारण संभावना थी कि मध्य प्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही पहुंच जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महाराष्ट्र में एक ही स्थान पर मानसून रुक गया था। जिस कारण से यह आगे नहीं बढ़ा और दो से तीन दिन मानसून आने में देरी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर यानी 4 महीने तक राज्य में 104 से 106 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती है। यानी इस बार मध्य प्रदेश में 40 इंच या फिर उससे अधिक बारिश हो सकती है। 27 मई को मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान जारी किए थे

See also  MP Weather: मध्य प्रदेश के 54 जिलों में पहुंचा मानसून, अगले 4 दिन रीवा सीधी मऊगंज सहित यहां ऐसा रहेगा मौसम

रीवा भोपाल में तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को 9 घंटे से छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे अधिक सवा इंची बारिश हुई है। रीवा में एक इंच से अधिक बारिश हुई। मंडला में आधा इंच

इसके साथ ही सतना, धार, बालाघाट ,गुना ,रतलाम, बड़वानी ,खंडवा ,अशोकनगर ,टीकमगढ़, हरदा में भी बारिश का सिलसिला शुरू है। भोपाल में शाम को मौसम बदल गया कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है

किस जिले में कितनी बारिश होने का अनुमान

जबलपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, शहडोल, अनूपपुर में सामान्य से 160% या इससे अधिक बारिश हो सकती है।

ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, धार, देवास, नर्मदापुरम, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, मैहर, शहडोल, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, दतिया, मुरैना समेत अन्य जिलों में 125 प्रतिशत तक बारिश होने की उम्मीद है।

See also  Mp news: रीवा में स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दो क्लीनिक सील, SDM ने दिखाया सख्त तेवर

MP के किन जिलों से मानसून की हुई एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी क्षेत्र यानी शिवनी,डिंडोरी,मंडला ,अनूपपुर ,बालाघाट ,बुरहानपुर ,बैतूल ,पांढुर्णा, बड़वानी से मानसून हर साल पहुंचता है। वही ग्वालियर चंबल में सबसे देरी में बारिश शुरू होती है। वर्ष 2024 की बात करें तो मानसून मंडला ,बालाघाट, डिंडोरी ,शिवनी ,अनूपपुर और पांढुर्णा जिले से प्रवेश हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *