नहीं देखा होगा ऐसा मजेदार फनी वीडियो, पान खाने गए युवक का पलक झपकते ही गायब हुई मोटरसाइकिल

Share With Others

इंटरनेट के जमाने में शॉर्ट टाइम में लोग मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं। 30 सेकंड के वीडियो में ऐसा कमाल कर देते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स लोटपोट हो जाते हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर इंस्टाग्राम ,फेसबुक और यूट्यूब के जरिए यूजर्स का एंटरटेनमेंट पूरे दिन भर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने पर पता चला कि एक युवक पान की दुकान में पान खाने पहुंचता है। फिर उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। फिलहाल यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसी के तर्ज पर कई तरह के वीडियो बनाए जा रहे हैं।

पान खाने गया फिर गायब हो गई मोटरसाइकिल

इंस्टाग्राम के @paramcomedy नाम से बने पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में सतर्कता को बढ़ावा दिया गया है। दरअसल, एक युवक पान की दुकान पर पान खाने के लिए रुकता है। और एक हाथ से मोटरसाइकिल का साइड ग्लास पकड़ कर दुकानदार से पान लगाने को कहता है। फिर युवक दुकानदार से कहता है कि यहां सुना है चोरी बहुत होती है। तब दुकानदार बोलता है क्यों पूछ रहे हो। जिसके बाद युवक बोलता है कि यहां पलक झपकते चोरी होती है। इसी लिए बाइक का ग्लास पकड़ा हूं। जिसके बाद दुकानदार कहता है कि ग्लास भर ही तो पकड़े हो मोटरसाइकिल गई। यही वह शब्द है जो इस वीडियो को काफी दिलचस्प बना देता है। और सोशल मीडिया यूजर्स गदगद हो जाते हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

Screenshot 2025 0618 140758
सोशल मीडिया यूजर्स प्रतिक्रिया

वायरल हो रहा है इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रक्रियाएं देते हुए फनी इमोजी भी शेयर की है। एक यूजर ने लिखा कि, ” यूपी वाले है भैया जी यहां सब संभव है। कई यूजर्स ने फनी इमोजी शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है, एक यूज़र ने लिखा कि, ” बड़ा खतरनाक चोर था भाई” एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ऐसी चोरी संभव नहीं, फिलहाल ऐसे कई फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो का निष्कर्ष

यह वायरल वीडियो एंटरटेनमेंट परपज के लिए बनाया गया है। कथक कथित वीडियो में किसी भी प्रकार की हिंसात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बल्कि सतर्कता को मजाकिया तरीके से पेश किया गया है जो लोगों को पसंद आ रहा है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

Leave a Comment