आंधी-बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, पेड़ गिरने से लाखों का नुकसान

0
IMG-20260430-WA0023
Share With Others

दुर्गागंज भदोही ।  दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भागीरथीपुर गांव निवासी उमाशंकर तिवारी का रिहायशी मकान बुधवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना भौथर गांव स्थित उनके मकान की है, जहां तूफान के दौरान एक विशाल महुआ का पेड़ जड़ से उखड़कर मकान के टीन शेड पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से टीन शेड पूरी तरह टूट गया, वहीं मकान की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं।

हादसे में घर के अंदर रखा घरेलू सामान भी भारी नुकसान का शिकार हुआ। फ्रिज, टीवी, स्टेबलाइजर और स्टार्टर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सरसों और गेहूं बारिश के पानी से भीगकर खराब हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय उमाशंकर तिवारी घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन आंधी के संकेत मिलते ही वह पहले ही बाहर निकल गए। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल विकास कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने पीडित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

See also  पुलिस ने स्टूडियो संचालक को राइफल और अधिकारी कि टोपी सौंपते हुए चुना अपना अधिकारी, क्षेत्र में फैली अशांति 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed