WhatsApp पर अब AI फोटो भी बनाएगा ChatGPT! बिना किसी ऐप के पाएं यह कमाल का फीचर

Share With Others

WhatsApp: टेक्नोलॉजी की इस नई उड़ान में आप भी शामिल हो जाइए – अब WhatsApp से ही बनाइए अपनी AI दुनिया!

अब WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि टेक्नोलॉजी का नया जादू लेकर आया है। Meta और OpenAI की साझेदारी से वाट्सअप यूजर्स अब सीधे इस प्लेटफॉर्म पर AI की मदद से फोटो जेनरेट और एडिट कर सकते हैं – वो भी बिना किसी अलग ऐप को डाउनलोड किए।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

कैसे काम करता है ये नया फीचर

Meta AI पहले ही टेक्स्ट से इमेज बनाने की सुविधा दे रहा था, लेकिन अब OpenAI ने WhatsApp पर ChatGPT के लिए इमेज जेनरेशन और एडिटिंग का फीचर भी एक्टिव कर दिया है। इसकी मदद से आप अपनी तस्वीर को किसी फैंटेसी आर्ट, कार्टून या स्टाइलिश पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं।

बिना किसी ऐप के फ्री में बनाएं AI फोटो

इस सुविधा का सबसे खास पहलू है कि इसमें आपको कोई अतिरिक्त ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती। WhatsApp में ChatGPT से सीधा जुड़कर आप हर दिन एक AI फोटो फ्री में बना सकते हैं। अगर आपके पास प्रो सब्सक्रिप्शन है, तो आप ज्यादा इमेज जनरेट और एडिट कर सकते हैं।

20250619 075605

WhatsApp पर AI इमेज बनाने का आसान तरीका

1. ChatGPT नंबर सेव करें:

👉 सबसे पहले अपने फोन में ChatGPT का आधिकारिक WhatsApp नंबर +1 (800) 242-8478 सेव करें।

2. चैट शुरू करें:

👉 WhatsApp खोलें और उस नंबर पर “Hi” या कोई भी ग्रीटिंग मेसेज भेजें।

3. OpenAI अकाउंट से लिंक करें:

👉 चैट में आपको एक लिंक मिलेगा, जिससे आप अपने OpenAI अकाउंट से लॉगिन कर सकते हैं।

4. टेक्स्ट प्रॉम्प्ट भेजें:

👉 अब आप कोई भी इमेज आइडिया भेज सकते हैं, जैसे:

“Make a Studio Ghibli-style portrait from my photo”

या आप अपनी तस्वीर भेजकर उसमें बदलाव करने को कह सकते हैं।

5. फोटो डाउनलोड करें:

👉 कुछ ही पलों में आपको AI से बनी फोटो मिल जाएगी, जिसे आप सीधे अपनी गैलरी में सेव कर सकते हैं।

ChatGPT WhatsApp से और क्या-क्या कर सकते हैं

सोशल मीडिया के लिए स्टेटस या शायरी बनवाएं

ईमेल का ड्राफ्ट तैयार कराएं

रेसिपी पूछें या फोटो का एनालिसिस लें

वॉयस, टेक्स्ट और इमेज – तीनों तरीके से चैट करें

हालांकि यह फीचर अभी बीटा फेज में है, इसलिए सभी यूजर्स को इसकी पूरी एक्सेस नहीं मिल रही, लेकिन आने वाले दिनों में यह सुविधा सबके लिए उपलब्ध हो सकती है।

Leave a Comment